Connect with us

कुमाऊँ

अल्मोड़ा- तीन बच्चों की मां को लेकर नाई हुआ फुर्र, सेल्फी ने लिया खुलासा… जांच में जुटी पुलिस

पहाड़ो से महिलाओं के भागने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिनों महिलाओं और लड़कियों के भागने की खबरें पहाड़ी जिलों से आए रही है। जो लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब खबर अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से है। जहा एक गांव की महिला को रानीखेत निवासी समुदाय विशेष का युवक बरगला कर भगा ले गया। जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह कही नहीं मिली।

जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। इसके बाद जब आरोपी से महिला के रिश्तेदारों ने मोबाइल पर बात की। परिजनों दावा किया कि दूसरे समुदाय का युवक महिला को अपने साथ लेकर घूम रहा है। बताया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों पर मिलने की बात कर गुमराह कर रहा। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार द्वाराहाट थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण शनिवार शाम रानीखेतवासी अपने रिश्तेदारों को लेकर कोतवाली पहुंचा।

बताया कि हालिया उसकी पत्नी वायरल की चपेट में आ गई थी। रानीखेत में एक निजी चिकित्सक के यहां वह इलाज को पहुंची थी। तब उसने पति को बताया था कि चिकित्सक ने उसे 20 दिन बाद बुलाया है। लेकिन उसने ईद वाले दिन चिकित्सक से मिलने की बात कही, ऐसे में भरोसा कर पति ने उसे वाहन में बैठा कर उपचार के लिए भेज दिया।

आरोप लगाया कि उसी दिन रानीखेत में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला समुदाय विशेष का युवक उसे बरगलाकर भगा ले गया। बताया जा रहा है कुछ पहले महिला की मां की तबियत खराब हो गया थी। तब उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आरोपी का एक परिजन भी वहीं भर्ती था। तब युवक ने मदद का हवाला दे करीबी बढ़ाई थी। परिजनों का कहना है कि महिला का नंबर भी ले लिया था।

तभी से वह संपर्क में रहा और उसकी मजबूरी का लाभ उठाता रहा। मामला तब खुला जब महिला के मोबाइल में नाई के साथ उसकी सेल्फी पकड़ी गई। 40 साल की महिला के तीन बच्चे भी हैं। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया की पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]