Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : ठंड बढ़ने पर विधायक सुमित ने जलौनी लकड़ियों को क्षेत्र में भेजवाया…

ठंड के प्रकोप में जनता के साथ विधायक सुमित हृदयेश, विभिन्न क्षेत्रों के लिए जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी।

जनसेवा ही मेरा मुख्य उद्देश्य, जरूरतमंद को कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा: सुमित हृदयेश

भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने हेतु जलौनी लकड़ियों से भरी 5 गाड़ियों को अपने निवास से रवाना किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि समाज के हर तबके तक सहूलियत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है और आगे भी जरूरत के अनुसार यह कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी जरूरतमंद को कठिन परिस्थितियों में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

इस जनपरोपकारी कार्य में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, इंजीनियर सुमित कुमार, राजू चौहान, मोहम्मद खालिद, इशरत अली, रिजवान, इस्लामुद्दीन, जॉन्टी राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]