उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर विद्यार्थियों ने रखे तर्कपूर्ण विचार,गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता 60 से अधिक विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग…
गुरुड़ाबांज (अल्मोड़ा), 11 अगस्त 2026।
राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज, अल्मोड़ा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शिक्षा के बदलते स्वरूप, तकनीक, कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गगन प्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों एवं विभिन्न आयामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, रचनात्मकता और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर केंद्रित है। उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), दक्षता आधारित मूल्यांकन एवं रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, मातृभाषा, समावेशी शिक्षा, AI तथा मूल्य आधारित शिक्षा जैसे विषय चर्चा के प्रमुख केंद्र रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
पक्ष में भाषण प्रतियोगिता:
🥇 प्रथम — हर्षिता आर्य
🥈 द्वितीय — स्वामी
🥉 तृतीय — सपना बिष्ट
विपक्ष में भाषण प्रतियोगिता:
🥇 प्रथम — किरण
🥈 द्वितीय — अभिलाषा आर्य
🥉 तृतीय — ममता बिष्ट
निर्णायक मंडल में डॉ. भानु प्रताप सिंह एवं श्री सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. भानु प्रताप सिंह, श्री देवेंद्र कुमार, श्री सुनील कुमार, डॉ. किरन बाला सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रति जागरूकता, तार्किक एवं आलोचनात्मक चिंतन, अभिव्यक्ति तथा संवाद कौशल को विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, रचनात्मकता और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।




