Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा के बाद अब कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों के टिकट करेगी फाइनल

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा में बीजेपी ने कांग्रेस से पहले बाजी मार ली है। कल बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब कांग्रेस भी जल्दी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने जा रही है।

हल्द्वानी स्थित अपने आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में बताया 5 मार्च को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में बैठक होगी। जिसमें सभी पांचो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल चर्चा की जाएगी। इसके बाद जो पैनल बनेगा वह सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के पास अपनी रिपोर्ट भेजेगा। जिसके बाद सभी पांचो लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]