Connect with us

उत्तराखण्ड

जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी…

जीवन बीमा पॉलिसी को लेकर धोखाधड़ी का मामला देहरादून से सामने आया है, जीवन बीमा पॉलिसी मिच्योर होने के नाम पर धोखाधड़ी कर 18 लाख, 56 हजार, 569 रुपये हड़पने वाले तीन शातिरों को कैंट कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

जीवन बीमा पॉलिसी के धोखाधड़ी मामले में अब तक चार आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि कुछ अभी फरार चल रहे हैं। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि 20 जनवरी को प्रीति निवासी राजेंद्र नगर, कौलागढ़ ने तहरीर दी कि कुछ शातिरों ने उनके जीजा वीरेंद्र प्रसाद कोटनाला से ठगी कर ली है। शिकायतकर्ता की ओर से दिए मोबाइल नंबर व बैंक खाते की जांच की गई तो पाया कि 19 जून 2020 को दीपक निवासी शकूरपुर, नार्थ वेस्ट दिल्ली के खाते में 9,53,491 रुपये गए हैं। पुलिस टीम ने जब आरोपित के घर पर दबिश दी तो पता चला कि दीपक अब उस पते पर नहीं रहता है। पुलिस ने किसी तरह दीपक के घर का पता कर उसे स्वरूप नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका खाता प्रदीप उर्फ सोनू निवासी रानीबाग दिल्ली इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस टीम दीपक को साथ लेकर रानी बाग पहुंची, जहां पता चला कि प्रदीप उर्फ सोनू अपने मित्र विजय को कुछ पैसे देने के लिए उसके पास महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पंजाबी बाग, दिल्ली गया है। टीम तुरंत महाराजा अग्रसेन अस्पताल पहुंची, जहां प्रदीप व उसके दोस्त मानी मट्टू उर्फ विजय निवासी शकूरपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रदीप ने बताया कि उसने ही दीपक से मानी मट्टू के कहने पर उसका बैंक का खाता नंबर मांगा था। पैसे मानी मट्टू ने दीपक के खाते में डाले थे। आरोपित प्रदीप से 65 हजार रुपये व विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने बीते सात जून को एक अन्य आरोपित रंजन कुमार यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया था, जो इस समय जेल में है।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]