Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गौला में बहा 10 वर्षीय बच्चा, परिजनों में कोहराम

हल्द्वानी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चे का शव गोरापड़ाव में मिला है। बताया जा रहा है कि अमरजीत (10) पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा, हल्द्वानी सुबह गौला नदी में नहाने गया था। तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया और नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर खोजबीन के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। बच्चे का पिता गुब्बारे बेचने का काम करता है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वही सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और एसडीएम परितोष वर्मा पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया बच्चे को ठोकर लग गई थी, जिसके बाद वह गौला नदी में डूब गया था। जिसकी बॉडी मिल गई है। जिसे पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पूरे मामले में मुआवजे को लेकर पूछताछ और जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]