Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने की समीक्षा बैठक,जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने पर दिया जोर…

बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में त्वरित कार्यवाही, बाल श्रम उन्मूलन व ड्रापआउट रोकने पर जोर

बाल कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर आज राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) के सभागार, जिला प्रोबेशन कार्यालय कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य श्री योगेश रजवार ने की।

बैठक में जिला प्रोबेशन कार्यालय, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, राजकीय संस्थाओं, स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्थाओं एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अध्यक्षता करते हुए मा0 सदस्य ने जनपद में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक पहुंच की स्थिति की जानकारी ली।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया—

किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में त्वरित कार्यवाही एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु संबंधित विभाग आपसी समन्वय बढ़ाते हुए औचक निरीक्षण करें।

स्कूल ड्रॉपआउट की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार कर बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

मा0 सदस्य ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित वे संस्थाएं जो किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नहीं हैं, उनकी जांच की जाए। साथ ही दत्तक ग्रहण प्रक्रिया में ऐसे अभिभावकों को प्राथमिकता दी जाए जिनके कोई संतान नहीं है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक जांच के निर्देश दिए गए।
हिमालयन नव जीवन संस्थान, हल्द्वानी को वर्ष 2019 से पंजीकरण के बावजूद बजट आवंटन न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन स्तर पर पुनः पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। वहीं यूएसआर इन्दु समिति, रामनगर में 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के पुनर्वास हेतु वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में विभिन्न संस्थाओं से उनकी वर्तमान चुनौतियों के संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नैनीताल, वर्षा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, देवकी आर्या, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, नजर अली सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मा0 सदस्य सहित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]