Connect with us

उत्तराखण्ड

घर वालों ने रुपये देने से इनकार किया तो 19 साल का लड़का फांसी के फंदे पर लटक गया…

हल्द्वानी – युवाओं द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला शहर के गांधी नगर क्षेत्र का है। यहाँ के एक 19 साल के लड़के ने गुरुवार को परिजनों द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर अपने जीवन लीला ही समाप्त कर ली।
इस घटना से मृतक के घर व क्षेत्र में मातम छा गया।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधीनगर निवासी नकुल पुत्र जीवन लाल शहर में एक वाशिंग सेंटर में काम करता था। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। गुरुवार को उसने अपने परिजनों से कुछ रुपए मांगे, जिसे परिजनों ने देने से इंकार कर दिया। इस बात पर विवाद होने से वह नाराज होकर कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में गए, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। संदेह होने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो नकुल का शव फंदे से लटका था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच शव फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र व मृतक के घर में मातम छा गया है। नीरज भाकुनी ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, शुक्रवार सुबह शव पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]