उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 12 हजार से अधिक छात्र छात्राएं करेंगे मतदान
हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव में 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के मतदान करने की संभावना है।
छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की आवाजाही बनी हुई है।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एडीएम विवेक राय और एसपी सिटी मनोज कत्याल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कॉलेज परिसर में लगातार चुनावी प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। वहीं, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। किसी भी तरह की अराजकता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है।




