Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: रामगढ़ के हरतोला में होमस्टे और होटलों के कूड़े से ग्रामीण परेशान, DM से कार्रवाई की मांग

नैनीताल: रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला क्षेत्र में संचालित लगभग 15 होमस्टे और होटलों से निकलने वाले कचरे ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे और प्राकृतिक जल स्रोतों के आसपास लगातार कूड़ा फेंके जाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में सड़क किनारे बने अधिकांश कलमट (पुलिया) कूड़े से पूरी तरह जाम हो चुके हैं, जिससे बरसात के दौरान जल निकासी भी प्रभावित हो रही है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं सफाई अभियान चलाया, लेकिन बड़ी मात्रा में फैले कचरे ने चिंता और बढ़ा दी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कूड़े के ढेर के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ब्लॉक कार्यालय में मौखिक शिकायत भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी नैनीताल से मांग की है कि क्षेत्र में फैल रही गंदगी पर तत्काल रोक लगाई जाए, कूड़ा प्रबंधन के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा संबंधित होमस्टे और होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी होमस्टे और होटलों के दस्तावेजों एवं वैधानिक अनुमतियों की भी जांच कराने की मांग की गई है। सफाई अभियान में विनोद पांडे, गोविंद जोशी, अमित जोशी, गिरीश भट्ट, किशन सिंह रावत, मदन पंचपाल, अनूप देवनाथ, वाशु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मातृशक्ति ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]