Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : प्रियांशु बिष्ट का गौला पुल से नदी में छलांग लगाने का वीडियो आया सामने, SDRF ने किया था शव बरामद

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस बीच, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किशोर पुल से नदी में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मोतीनगर निवासी प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब पांच बजे घर से ड्राइंग का सामान खरीदने की बात कहकर निकला था। परिजनों के मुताबिक घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। आखिर उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नदी में उतरकर किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा और गहरे पानी के कारण अभियान रोकना पड़ा।सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने ऑक्सीजन उपकरणों की मदद से नदी के गहरे हिस्से में तलाश की और कुछ ही देर में प्रियांशु का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोर द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। परिजनों, परिचितों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है, जबकि सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]