Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी- यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 2 यात्रियों की मौत, 13 घायल…

उत्तरकाशी – गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास एक यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से 2 यात्रियों की मौके पर मौत हुई है। वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन हादसा करीब डेढ़ बजे रात्रि का है। गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास करीब डेढ़ बजे रात्रि टेंपू ट्रेवलर संख्या UK07PA- 4832 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वाहन हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर, डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी, व जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून घायल हो गए। कोपांग में तैनात 35वीं वाहिनी आईटीबीपी ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को आर्मी हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को हर्षिल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]