Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी- गंगोत्री एनएच पर गंगनानी के पास बस हादसा, सात मौत, SDRF कर रही राहत एवं बचाव कार्य

उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस हादसा, SDRF कर रही राहत एवं बचाव कार्य। SDRF को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस (UK 07 PA 8585) जिसमें गुजरात के यात्री सवार थे, के लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद के नेतृत्व SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बस में सवार कुल 33 लोगों में से 27 लोगों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

SDRF टीम मौके पर मौजूद है व राहत एवं बचाव कार्य लगातार गतिमान है। 27 घायल, 07 शव बरामद, 01 गाड़ी में फंसा है। सीएम पुष्कर धामी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम और एसपी को हर घायलों को उचित चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए हैं साथी मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]