Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- मौसम का बदल गया मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं हुई बर्फबारी

देहरादून- उत्तराखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिन वर्षा से राहत रहने की संभावना है। केवल उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि मंगलवार सुबह देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद बादल छा गए। उत्तराखंड से मानसून अभी विदा नहीं हुआ है।

मंगलवार की सुबह राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद बादल छा गए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। केदारनाथ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, वहीं मंगलवार तड़के केदारनाथ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बाबा केदारनाथ के भक्त बर्फबारी के नजारे देख रोमांचित हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]