Connect with us

उत्तराखंड- गूगल पे सिखाने के बहाने पर्यटक दंपति ने पुजारी को लगाया 1.20लाख का चूना

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- गूगल पे सिखाने के बहाने पर्यटक दंपति ने पुजारी को लगाया 1.20लाख का चूना

धार्मिक पर्यटन के तहत साधना व मेडिटेशन को भक्तिधाम नौकुचियाताल पहुंचे पर्यटक दंपत्ति ने मंदिर के पुजारी के साथ ठगी कर दी। दंपत्ति ने पुजारी जगदीश पांडे के खाते से 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मंदिर के पुजारी ने तल्लीताल थाने में इसकी तहरीर दी है। आपबीती सुनाते हुए पुजारी ने बताया कि भक्तिधाम में हमेशा पर्यटकों की आवाजाही रहती है, जो मुख्य रूप से यहां साधना, मेडिटेशन करने आते हैं। ऐसा ही एक दंपत्ति बीते दिनों यहां रुका था। जिन्होंने उनके साथ गूगल पे सिखाने की बात कही।

टॉप की ख़बर 👉  35 गाँवो का टूटा सम्पर्क, दारमा व चौदस वैली को जोड़ने वाला पुल बहा... वायरल हुआ वीडियो...

वर्तमान समय की दरकार को देखते हुए उन्होंने इसे स्वीकार किया और उन्हें अपना मोबाइल दे दिया। इसी दौरान उन्होंने उस में गूगल पे डाउनलोड किया। उनके खाते से 1.20 लाख की धोखाधड़ी की। इसके बाद वह यहां से चले गए। उनके जाने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने पुलिस से इसकी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुजारी जगदीश ने ऑनलाइन साइबर क्राइम में भी संबंधी सूचना दे दी है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top