Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- भारी बारिश से गिरा मकान, मलवे में दबे पति-पत्नी, पत्नी की मौत, पति हुआ घायल

पहाड़ों में लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते एक घर टूट गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा घायल है। लगातार हो रही बारिश से एक मकान टूटा गया, जिसके मलवे में दबने से एक कि मौके पर ही मौत हो गई साथ ही एक घायल हो गया।

बीती रात को लगभग 1:50 बजे चिन्यालीसौड़ प्रखंड की दिचली गमरी पट्टी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमराड़ा के थोला तोक में अतिवृष्टि के कारण एक मकान टूट गया। मकान टूटने के कारण घर के अंदर सो रहे दोनो पति पत्नी दब गए, जिसमें भट्टू देवी पत्नी जुरूलाल की मृत्यु हो गई और जुरूलाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। महिला के शव को मलबे से निकाल लिया गया है। साथ ही महिला के घायल पति का उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]