Connect with us

इलेक्शन 2022

उत्तराखण्ड- होली से पहले भाभी ने देवर को चुनावी मैदान में ऐसे दी पटकनी, आप भी पढ़िए

होली के त्यौहार में भाभी और देवर के बीच रंग लगाने को लेकर अक्सर हंसी ठिठोली और मजाक तो आपने सुनी होगी, लेकिन राजनीति के मैदान में भाभी और देवर का मुकाबला आपने शायद ही सुना होगा, लेकिन उत्तराखंड की राजनीति में देवर और भाभी के बीच मुकाबला देखने को मिला।

जहां भाभी ने अपने देवर को चुनावी मैदान में पटखनी दे दी है, मामला है उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भगवानपुर विधानसभा सीट का जहां पर कांग्रेस की प्रत्याशी ममता राकेश ने अपने देवर और बसपा के प्रत्याशी सुबोध राकेश को 4808 वोटों से चुनाव हरा दिया है। ममता राकेश तीसरी बार भगवानपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं, और एक बार फिर से मोदी लहर में अपने देवर को चुनाव हराकर खुद को साबित करके दिखाया है, देवर के लिए भाभी को हराना नामुमकिन हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]