Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल…

एक ही परिवार की कुछ महिलाएं और पुरुषों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि परिवार की महिलाएं और पुरुष आपस में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, अब यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव का है, गांव के ही एक परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि परिवार की कुछ महिलाएं और पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया।

अब यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि ये भी बताया गया है कि इस मारपीट में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं, वहीं वायरल वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, वीडियो में कुछ परिवार के लोग झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वायरल वीडियो की जांच की जाएगी, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]