Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में 45 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 45 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है. कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीरुमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में अवैध गांजा लेकर तस्कर मालधन रोड की ओर जा रहा है,सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आम पोखरा 64 गेट के समीप संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोक लिया, तलाशी के दौरान वाहन से 45 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया,वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान हरजीत सिंह, निवासी मानपुर काशीपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई,पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया, कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है,उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है, उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की विशेष टीम नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रख रही है और इस तरह की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, उन्होंने कहाँ पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है,टीम को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है, घेराबंदी कर वाहन रोका गया और तलाशी में 45 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में नशे के सौदागरों पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि रामनगर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]