उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : ऑपरेशन प्रहार के तहत पोक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, काठगोदाम पुलिस व SOG ने की कार्रवाई…
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पोक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, काठगोदाम पुलिस व SOG की संयुक्त कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में पोक्सो अधिनियम से संबंधित अपराधों में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
कोतवाली काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग 2026 में पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त *मिथुन उर्फ मिथुन चौधरी* पुत्र अवद चौधरी, निवासी बेहरिया बैरिया, बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार), हाल निवासी जयदेवपुर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल *अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले लगभग दो माह से फरार* चल रहा था तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस टीम द्वारा टेक्निकल वह मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने *दिनांक 26 मई 2026 को थाना मुखानी क्षेत्र के जयदेवपुर से अभियुक्त को गिरफ्तार* कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
मिथुन उर्फ मिथुन चौधरी पुत्र अवद चौधरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बेहरिया बैरिया, बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार), हाल पता – C/O कश्मीर सिंह, आरटीओ रोड, जयदेवपुर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।
पुलिस टीम
- उ0नि0 कुमकुम धानिक,
- का0 भानू प्रताप ओली (एसओजी)
नैनीताल पुलिस का संदेश:- महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।





