Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार…

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने वाले दो अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 जून को हरिद्वार के एक व्यापारी के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए रंगदारी मांगी गई थी, जिसके बाद पीड़ित व्यापारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने धमकी देने वाले दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त वीरेंद्र और गोविंद बाबा को पुलिस ने अपना जाल बिछाकर पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ देहरादून जिले में दो और हरिद्वार जिले में एक मुकदमा पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई वास्ता नहीं है। ज्यादा रकम लेने के लालच में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सहारा लेना चाहा, लेकिन वह अपने योजना में सफल नहीं हो पाए, आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]