Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – खुले में कूड़ा जलाने पर प्रशासन ने की यह बड़ी कार्रवाई…

डीएम नैनीताल के निर्देश के बावजूद खुले में कूड़ा जलाने पर आज ने बड़ी कार्यवाई की है, प्रशासन द्वारा लगातार बढ़ रही वनाग्नि को देखते हुए सभी क्षेत्रों में खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है बावजूद उसके हल्द्वानी तीन पानी के पास कूड़ा जलाने की शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा जनता टायर रिपेयरिंग शॉप के स्वामी द्वारा कूड़ा जलाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म के स्वामी का ₹5000 का चालान किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि आदेश जारी करने के साथ-साथ लोगों से भी अपील की है कि लगातार बढ़ रही वन अग्नि की घटनाओं एवं पर्यावरण को होने वाली क्षति को देखते हुए खुले में किसी भी प्रकार का कूड़ा न जलाये एवं अपना सहयोग प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]