Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्मैक का नशा करने वाले युवक ने इस तरह कर ली आत्महत्या।

हल्द्वानी में स्मैक का नशा करने वाला एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बुधवार सुबह राजपुरा के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले 24 वर्षीय युवक सुमित बाल्मीकि ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। सुमित ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है, मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम हाउस में सुमित का पोस्टमार्टम करने का विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा।

भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज सजंय बृजवाल ने कहा की मृतक नशे का आदी था, जिसके चलते वह आए दिन छोटी मोटी चोरी लड़ाई झगड़ा करता रहता था और वह काफी परेशान भी रहता था। आज उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]