Connect with us

उत्तराखण्ड

पीड़िता को पुलिस ने दुदकारा, न्यायालय ने दिया सहारा, फिर हुआ केस दर्ज, दुष्कर्म के प्रयास का था मामला।

सिडकुल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी द्वारा आरोप लगाया गया है कि तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया, तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, यह केस पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है

पीड़िता द्वारा हरिद्वार के कनखल थाने में शिकायत कर बताया कि वह सिडकुल में काम करती है, घटना 22 अप्रैल की है, जब वह सुबह जमालपुर कलां के झंडा चौक पर पहुंची तो वहां पहले से ही दिनेश कुमार, मनीष और अमित मौजूद थे। महिला को देखते ही आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, उसके बाद उसे जबरन ऑटो में डालकर दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज वह मारपीट भी की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया, जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा मामले को दबाने का काम किया गया, केस दर्ज नहीं किया गया, महिला को मज़बूरन न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर कनखल पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, साथ ही आरोपी दिनेश ने पीड़िता से 2019 में भी मारपीट की थी। स्पेक्टर कमल कुमार ने बताया की मुकदमा कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]