Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू, नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताई रणनीति

हल्द्वानी: नगर निगम ने अपने स्वामित्व वाली दुकानों के किराये में वृद्धि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल 1250 दुकानें नगर निगम के स्वामित्व में हैं, जिन्हें किराये पर आवंटित किया गया है।

वर्ष 2016-17 में इन दुकानों को चार जोन में विभाजित कर किराया निर्धारित किया गया था। उस समय दुकानों का अधिकतम किराया 8 रुपये प्रति वर्गफिट प्रतिमाह और न्यूनतम 6 रुपये 02 पैसे प्रति वर्गफिट प्रतिमाह तय किया गया था।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि शहरी विकास सचिव द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार स्थानीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि उनकी स्वामित्व वाली संपत्तियों का किराया बाजार मूल्य से कम दरों पर आवंटित नहीं किया जाएगा। इसी आदेश के अनुपालन में नगर निगम हल्द्वानी ने दुकानों के किराये में संशोधन (वृद्धि) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर निगम का कहना है कि बाजार दरों के अनुरूप किराया तय करने से नगर निगम की आय बढ़ेगी और शहरी विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]