Connect with us

इलेक्शन 2022

उत्तराखण्डवासियों के जीवन में मूलभूत परिवर्तन लाना है : देवेन्द्र

कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण के अंतिम दिन में यात्रा का बाजपुर, गदरपुर और रुद्रपुर में जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा में उमड़े भारी जनसैलाब से उत्साहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा “परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, उत्तराखण्डवासियों के जीवन में मूलभूत परिवर्तन लाना है। देवेन्द्र यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड की भोली जनता को लोक लुभावने वादे से गुमराह कर सत्ता में आइ, जो वादे भाजपा ने किए उनको पूरा नही किया।साढ़े चार साल बीतने में सिर्फ तीन- तीन मुख्यमंत्री देकर पहले से कर्ज में डूबे राज्य के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम किया। देवेंद्र यादव ने कहा भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम में है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीज़ल के दाम आसमान में हैं।

भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने चहते अड़ानी अंबानी को लाभ पहुँचाने के लिए तीन काले कृषि कानून लाकर देश के अन्नदाता किसान को तबाह करने का कुचक्र रचा ।भाजपा सरकार में अपनी जायज माँगो को लेकर बैठे किसानों के प्रति समवेदन हो चुकी है। आज भी किसान सड़कों पर अपनी माँग को लेकर बैठे हैं, मगर गूँगी बहरी भाजपा सरकार किसानो के हित में ना बोल रही ना सुन रही। अब बारी है किसानों की जो 2022 चुनाव में मय ब्याज के भाजपा से हिसाब पूरा करेंगे।
कांग्रेस प्रभारी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सब कुछ खतरे में आ गया है। आजादी के मूल्य और आजादी के नायक खतरे में हैं। देश की 125 करोड़ जनता गरीब हुई है। सिर्फ 10000 लोग इस मोदी राज में अमीर हुए हैं। 2022 में कांग्रेस की सरकार आएगी तो सबसे पहले हम विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 22000 पदों को भरेंगे। जिन युवाओं को हम रोजगार नहीं दे पाएंगे उन्हें बेरोजगारी भत्ता देंगे। कांग्रेस सरकार रसोई गैस में सब्सिडी देगी। 2022 में कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले 3 महीने के भीतर राज्य में जमीन के मालिकाना हक के मामले का समाधान करेगी। वर्तमान भाजपा सरकार में राज्य की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। रेत में अधिकांश स्थानों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग उत्तराखंड में मुफ्त बिजली देने का वादा कर रहे हैं वह पहले यह बताएं कि दिल्ली में बिजली की दर कितनी है। रावत ने वादा किया कि कांग्रेस सरकार आते ही पहले साल में हम राज्य की जनता को 100 यूनिट बिजली मुफ़्त देंगे। दूसरे साल में 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ ही प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। 2022 में कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहले बेरोजगारी दूर करेगी। विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर फिर से भर्ती कराई जाएगी। इसके लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि साढ़े चार सालों में बीजेपी सरकार ने हालात बद से बदतर कर दिए। इस सरकार ने युवाओं और महिलाओं के अधिकारों को कुचल कर रख दिया है। यात्रा के पहले चरण की सफलता को देखते हुए भाजपा बुरी तरह घबरा गई है।

परिवर्तन यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, राजेश धर्माणी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़, प्रोफेसर जीत राम, भुवन कापड़ी,रणजीत रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, विधायक हरीश धामी, पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, , महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिला अध्यक्ष सोनू शर्मा , हिमांशु गावा, जगदीश तनेजा, गणेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी प्रीत ग्रोवर, प्रदेश सोसियल मीडिया अध्यक्ष शिल्पी अरोराविजय सुखीजा, दीपक पांडे, धन सिंह खेड़ा, आदेश चौहान, डॉ महेंद्र पाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुम्मित्तर भुल्लर, हरीश दुर्गापाल, सुशील राठी, वीरेंद्र रावत, आनंद रावत,प्रेम सिंह बुक्सा, अविनाश शर्मा, प्रेम महाजन, राजेन्द्र पाल सिंह सुरेश शर्मा, रीना कपूर आदि आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]