Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: मानसखण्ड विज्ञान केंद्र का मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया विज्ञान उद्यान का वर्चुअल उद्घाटन

अल्मोड़ा: मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थे, जबकि अध्यक्षता अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCoST), देहरादून ने विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अल्मोड़ा की वैज्ञानिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया और विज्ञान व तकनीकी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि यह विज्ञान केंद्र विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से विज्ञान उद्यान (Science Park) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह विज्ञान उद्यान विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही, उन्होंने देहरादून में बन रही उत्तराखंड की पहली साइंस सिटी का भी जिक्र किया, जिसे राज्य की विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया।कार्यक्रम में डॉ. नवीन चंद्र जोशी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं केंद्र प्रभारी, मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा ने पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि एक साल में विभिन्न राज्यों से 15,000 से अधिक आगंतुकों ने केंद्र का भ्रमण किया।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए “उद्यमिता विकास एवं बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने पेटेंट प्रक्रियाओं, बौद्धिक संपदा अधिकारों और जैव विविधता पंजिका पर जानकारी साझा की। इस कार्यशाला में 180 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न उद्यमियों ने अपने उत्पाद भी प्रदर्शित किए।कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में विधायक मनोज तिवारी ने विज्ञान केंद्र के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि वे अल्मोड़ा में विज्ञान निदेशालय की स्थापना के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन तमन्ना बोरा और मनीष पालीवाल ने किया, जबकि समापन पर ई. प्रदीप तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विज्ञान केंद्र से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]