उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : टेबल टेनिस में राज्य के युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन,शोएब अहमद ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला…
उत्तराखंड राज्य टेबल टेनिस में युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, अंडर-15 व 17 के मुकाबले संपन्न
शोएब अहमद ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।
राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-15 और अंडर-17 के फाइनल मुकाबले संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न आयु श्रेणियों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में देहरादून के आदिश नौटियाल ने प्रथम, नैनीताल के चिराग ने द्वितीय तथा नैनीताल के हर्षित मेहता और देहरादून के रुद्रांश गौर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में देहरादून की कायरा भंडारी प्रथम, नैनीताल की मानवी कोरंगा द्वितीय तथा चमोली की अंशिका नेगी और काव्या संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में देहरादून के आरव नेगी ने प्रथम, नैनीताल के एकलव्य ढींगरा ने द्वितीय तथा ऊधम सिंह नगर के हर्षित कुमार और देहरादून के आदिश नौटियाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में देहरादून की कायरा भंडारी प्रथम, नैनीताल की मानवी कोरंगा द्वितीय तथा ऊधम सिंह नगर की तनुराधा शर्मा और चमोली की आंशिका नेगी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके साथ ही अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा ओपन बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों के अगले राउंड भी संपन्न हुए।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं।
नैनीताल टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव समित टिक्कू ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डी.के. कांडपाल, राजीव लोचन, योगेश पांडे, पीयूष कुमार, राजू भंडारी, राजू बिष्ट, मनीष पंत, रजत अग्रवाल एवं संदीप गुप्ता सहित खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।




