Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ठेकेदार धनंजय के इस करोड़ों की प्रॉपर्टी को राज्य सहकारी बैंक ने किया सील, काम नहीं आए बड़े कनेक्शन…

Haldwani news हल्द्वानी में आज शहर के प्रमुख ठेकेदारों में से एक धनंजय गिरी की एक बड़ी प्रॉपर्टी को राज्य सहकारी बैंक ने अपने अधीन कर लिया है, ठेकेदार धनंजय गिरी द्वारा राज्य सहकारी बैंक का करोड़ों रुपए का बकाया वापस ना करने पर आज राज्य सहकारी बैंक ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर एसडीएम कोर्ट के ठीक सामने बनी एक बड़ी बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया है।

राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों का कहना है ठेकेदार धनंजय गिरी को बैंक का कर्ज वापस लौटाने के कई मौके दिए गए लेकिन उसके द्वारा कर्ज वापस करने को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किए गए, ऐसे में आज उसकी इस प्रॉपर्टी को राज्य सहकारी बैंक ने नियमानुसार अपना कब्जा कर लिया है। हम आपको बता दें कि ठेकेदार धनंजय गिरी के संपर्क बीजेपी और कांग्रेस में काफी अच्छे हैं। लेकिन इस बार उसके यह कनेक्शन काम नहीं आ सका, प्रॉपर्टी में कई दुकान भी हैं, जिनको धनंजय ने सेल किया था और अब उनके मालिक भी काफी परेशान हो गए हैं।

उन दुकानदारों का कहना है कि उनके साथ फ्रॉड किया गया है, जिसको लेकर भी वह शिकायत करेंगे, मौके पर तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार ने कहा तहसील के पास राज्य सहकारी बैंक से प्रॉपर्टी को कब्जे में लेने को लेकर पत्र आया था, जिस संबंध में आज पुलिस फोर्स के साथ प्रापर्टी को राज्य सहकारी बैंक कब्जे में ले रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]