Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गैस सिलेंडर फटने से फौजी और परिवार झुलसा, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी के आरटीओ चौकी क्षेत्र के पास स्थित जय देवपुर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी। फौजी कमल रावत के घर में गैस सिलेंडर फटने से उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के बर्न वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रिंसिपल को निर्देश दिया है कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण हुआ। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]