उत्तराखण्ड
हल्द्वानी के शोएब अहमद को धामी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी…
धामी सरकार ने हल्द्वानी के नेता शोएब अहमद को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
शोएब अहमद लंबे समय से उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और समाजसेवी के तौर पर भी पहचान रखते हैं। वे हल्द्वानी से भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।




