Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नेशनल गेम्स के फुटबॉल मैच में सर्विसेज ने मणिपुर को 3-2 से हराया

हल्द्वानी में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आज मिनी स्टेडियम में खेले गए पुरुष फुटबॉल मुकाबले में सर्विसेज ने मणिपुर को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सर्विसेज ने अंतिम क्षणों में गोल कर मुकाबले को अपने नाम किया। पहले हाफ तक मणिपुर की टीम 2-1 से आगे थी और उसने तेज शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे हाफ में सर्विसेज ने जबरदस्त वापसी की। सर्विसेज के खिलाड़ी श्रेयास पीजी (जर्सी नंबर 18) ने शानदार खेल दिखाया और दो अहम गोल कर टीम को जीत दिलाई। श्रेयास ने निर्णायक गोल 90वें मिनट में दागा, जिससे मणिपुर की टीम को वापसी का मौका नहीं मिला।

सर्विसेज टीम के कोच ने कहा, “पिछली बार हम दिल्ली से हार गए थे, इसलिए यह मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। अब 3 जनवरी को केरल के खिलाफ हमारा अगला मुकाबला होगा, और हमारी कोशिश होगी कि हम फाइनल में जगह बनाएं।” जीत के नायक श्रेयास पीजी ने कहा, “टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी था। मुझे खुशी है कि मेरे गोल से टीम को जीत मिली।” अब सर्विसेज टीम की नजरें केरल के खिलाफ 3 जनवरी को होने वाले मुकाबले पर हैं, जो फाइनल की दिशा तय करेगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]