Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील को इस व्यापारी ने तोड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए FIR के निर्देश…

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने एक व्यापारी पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया जीतपुर नेगी क्षेत्र में अभिलाष अग्रवाल द्वारा बिना नक्शा पास कराए व्यवसायिक गोदाम का निर्माण किया जा रहा था। जिसको प्राधिकरण द्वारा 16 जुलाई को सील किया गया था, उसे बिना प्राधिकरण की अनुमति के अभिलाष अग्रवाल द्वारा तोड़ दिया गया है।

ऐसे में आज जब प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण किया, तो वहां पाया गया कि निर्माणकर्ता अभिलाष अग्रवाल ने प्राधिकरण की लगाई गई सील को तोड़ दिया है, ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने निर्माणकर्ता अभिलाष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]