Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष संजय रावत ने किया इस प्रतियोगिता में नाम रोशन, पढ़िए पूरी खबर…

Haldwani news कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके संजय रावत ने दिल्ली इंटरनेशनल ट्रायथनल द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित स्प्रिंट ट्रायलथनल में प्रतिभाग करते हुए पहला स्थान हासिल किया है, देश की राजधानी दिल्ली में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।

जिसमें भाग लेते हुए संजय ने तीन घंटे में 800 मीटर स्विमिंग और 20 किलोमीटर साइकिलिंग की रेस को पूरा किया है। इस प्रतियोगिता में 19 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें संजय रावत ने एक घंटे 45 मिनट में इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता को जीत कर पहला स्थान हासिल किया है। संजय एक अच्छे साईकलर होने के साथ-साथ एक अच्छे स्विमर भी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है, जिसके बाद से हल्द्वानी शहर में उनके करीबियों और उनके दोस्तों में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]