Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- जंगल किनारे बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग…

रामनगर-हल्द्वानी बाईपास पुल के नजदीक जंगल किनारे बड़ी संख्या में बंदरों के शव मिले है,जिससे हड़कम्प मच गया, लकड़ी लेने जंगल जा रहे लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद कोसी रेंज के वन अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बंदरों के शवों को अपने कब्जे में लिया। एक दर्जन के आसपास बंदरों की मौत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है, संभावना यह जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंदरों को किसी खाने की वस्तु में विषैला पदार्थ मिलाकर दिया है जिससे बंदरो मौत हुई है, इस मामले में वन आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि पूरे मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इतनी बड़ी घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंदरों की मौत पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है, तथा इस मामले में बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदयेश शर्मा ने बताया कि वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]