उत्तराखण्ड
रामनगर : अंबेडकर जयंती पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राकेश नैनवाल ने कराया टिन शैड निर्माण, ग्रामीणों में खुशी लहर…
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने अम्बेडकर ग्राम लेटी टोंगिया, रामपुर टोंगिया व सुंदरखाल में ग्रामीणों के साथ अम्बेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये व समाज व देश मे उनके योगदान को याद किया।राकेश नैनवाल ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने मेहनत व संघर्ष से मुकाम हासिल करते हुए देश को संविधान दिया, सभी को न्याय व अधिकार दिये।समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के विकास के लिये हमेशा खड़े रहे।साथ ही भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के पर आज स्वयं के खर्चे पर अंबेडकर ग्राम सुंदरखाल में बाबा साहेब की मूर्ति पर टीन शैड का निर्माण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, क्योंकि मूर्ति गर्मी व बरसात में खराब हो जाती थी और पशु पक्षी भी मूर्ति पर बैठ जाते थे,राकेश नैनवाल ने बताया पूर्व में उनके द्वारा पूरी विधानसभा में बाबा साहेब की मूर्तियों के ऊपर टिन शैड निर्माण का संकल्प लिया गया था ,जिसके तहत ग्राम लेटी में पूर्व में कर चुका हूं एवं ग्राम सुंदरखाल में यह कार्य आज पूर्ण हुआ। आगे भी हमारी विधानसभा में जहां भी डॉक्टर बाबा साहेब की मूर्तियां होंगी वहाँ पर भी टिन शैड निर्माण किया जाएगा।।।।। दौरान मण्डल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा,मण्डल प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ,जिला पंचायत सदस्य दीप आर्या,नवीन टम्टा ,पुरन राम,धनीराम,महेश पण्डित,देवेन्द्र कुमार,नवीन चन्द्र,कैलाश चन्द्र आदि रहे।





