Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान…

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के निर्देश पर सोमवार को हल्द्वानी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान के नेतृत्व में आरटीओ विभाग के साथ संयुक्त रूप से काठगोदाम की ओर चलाया गया।

अभियान के दौरान 18 वाहनों की जांच की गई, जिनमें ओवरलोडिंग, परमिट, तथा फिटनेस से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर आवश्यक चालान एवं कार्रवाई की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है। त्योहारी सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है, जिसे रोकने के लिए प्रभावी उपाय जरूरी हैं। इसी क्रम में यह विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।


ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]