Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चौथे एवं फाइनल दिन खिलाड़ियों ने दमखम के साथ किया शानदार खेल का प्रदर्शन…

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग  प्रतियोगिता के चौथे एवं फाइनल के दिन फाइनल में पहुंचे सभी खिलाड़ियों ने दमखम के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

     हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में चौथे एवं फाइनल के दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री सचिन तिवारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक अग्रवाल एवं श्री आर सी एस राणा ने खेल का शुभारंभ किया।
    आज तीसरे दिन की रैंकिंग प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्गों में मैच खेले गए।
   नैनीताल टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव समित टिक्कू ने अनुसार आज खेले गए मैचों में
   अंडर-19 फाइनल बालक वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून के आरव नेगी, द्वितीय स्थान देहरादून के स्वपनिल एवं तृतीय स्थान नैनीताल के हिमांशु नायल के एवं ऊधमसिंह नगर के नितेश के. शर्मा ने प्राप्त किया।
   अंडर-19 फाइनल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून की कायरा भंडारी, द्वितीय स्थान नैनीताल की दिव्या जोशी एवं तृतीय स्थान चमोली की दिया सैनी और टिहरी की अनुष्का पटवाल ने प्राप्त किया।

ओपन फाइनल मैंस वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून के आकाश गुप्ता, द्वितीय स्थान देहरादून के आरव नेगी एवं तृतीय स्थान नैनीताल कल्पित चौसाली और देहरादून के स्वप्निल ध्यानी ने प्राप्त किया।
  ओपन फाइनल मेन्स वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून की कायरा भंडारी, द्वितीय स्थान नैनीताल की मानवी कोरंगा एवं तृतीय स्थान चमोली की काव्य और दिया सैनी ने प्राप्त किया।

समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता को श्री सचिन तिवारी, श्रीमती निर्मला पंत, श्री दीपक अग्रवाल एवं श्री आर सी एस राणा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
  इस अवसर पर श्री सचिन तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओ को लगातार नशे से दूर रहने को प्रेरित करता है और स्वास्थ एवं फिटनेस को बढ़ावा देता है।
श्री दीपक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आर सी एस राणा ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया एवं आयोजन समिति का धन्यवाद कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
   कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डी.के. कांडपाल, राजीव लोचन, योगेश पांडे, दिनेश चंद्र पांडे, दीपक पांडे, राजेंद्र बिष्ट, पीयूष कुमार, रजत अग्रवाल, संदीप गुप्ता एवं खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]