Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिवस पर दुग्ध उत्पादकों को मिली यह बड़ी सौगात…

पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को राज्य योजना के अन्तर्गत निदेशालय भवन डेरी विकास विभाग का भूमि पूजन का 4 करोड 99 लाख 77 हजार तथा केन्द्रीय डेरी प्रयोगशाला भवन का 2 करोड की धनराशि से शिलान्यास नियर मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी में किया गया। इस अवसर पर मंत्री बहुगुणा ने पशुपालकों हेतु आंचल ल्यूक्विड कैल्शियम तथा आंचल समृद्धि फीड सप्लीमेंट का शुभारम्भ किया। जिनका उत्पादन आंचल पशु आहार निर्माणशाला रूद्रपुर द्वारा किया जा रहा है। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालकों एवं मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड की रीड़ पशुपालन व किसान हैं।

उन्होंने कहा उत्तराखण्ड से पलायन को रोकना है तथा रोजगार के अवसर पैदा करने है तो हमें पशुपालको के साथ ही मत्स्य पालन पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा आंचल को उत्तराखण्ड का ब्रांड बनाने हेतु कार्य करना होगा इसमंे सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा आंचल दूध को हमें प्रदेश स्तर तक ही सीमित नहीं करना है इसे देश स्तर पर भी ब्रांड के रूप में लाना होगा। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में आंचल को 2 लाख लीटर दूध प्रतिदिन मिलता है इसे बढाकर हमें 5 लाख लीटर करना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनायें पशुपालकों हेतु चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवारा पशुओं के द्वारा जो फसल को नुकसान के साथ ही दुर्घटनायें हो रही है सरकार द्वारा गौशाला में पशुओं के चारे के लिए प्रतिदिन 4 रूपये मिलते थे अब 80 रूपये प्रतिदिन देने जा रही है। गौशाला के भूमि के चयन हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है।

उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं महिला समूहों से अपील की है कि गौशाला प्रोजेक्ट में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर गौसेवा में अपना योगदान देें। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कैटलफीड, भूसे एवं साइनेज पर पूर्ण रूप से सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया गया है। उन्होने कहा कि 80 करोड की धनराशि से नैनीताल दुग्ध संघ का हाईटैक तकनीक से विकसित किया जायेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि भवन निर्माण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर मंत्री बहुगुणा द्वारा महिलाओं को राहत राशि के चैक प्रदान किये गये साथ ही मंत्री बहुगुणा ने एशियन चैम्पियन निर्मला मेहता पैरा ओलम्पिक को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा ने पशुपालकांे की समस्याओें से पशुपालन मंत्री को अवगत कराया कि आंचल पशु फीड में पूर्ण अनुदान, दुग्ध उर्पाजन बढोत्तरी हेतु पर्वतीय क्षेत्र में 1 रू0 व मैदानी क्षेत्र में 50 पैसा प्रतिलीटर सचिव प्रोत्साहन किये जाने, लालकुआं आधुनिक डेरी प्लांन्ट का विस्तारीकरण सहित कार्मिको की समस्याओं की मांगे दुग्ध मंत्री के सम्मुख रखी। कार्यक्रम में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि बेला तोलिया, दुग्ध संघ अध्यक्ष उधमसिहनगर तिलक राजगंभीर, हरिद्वार रणवीर सिह, निदेशक डेयरी संजय खेतवाल, प्रबंध निदेशक सहकारी डेयरी फेडरेशन जयदीप अरोड़ा, उपनिदेशक डेयरी विकास संजय उपाध्याय, उपनिदेशक डीपी सिंह, सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ डॉ मोहन चंद, उपसामान्य प्रबंधक आर एम तिवारी, सहायक निदेशक डेरी विकास एवं सामान्य प्रबंधक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिंह, सहायक निदेशक डेरी विकास राजेंद्र चौहान, प्रभारी वित्त उमेश पढालनी, प्रभारी प्रशिक्षण केन्द्र, लक्ष्मण खाती, पार्षद मुकेश जोशी के साथ ही पशुपालक, महिलायें एवं दुग्ध कलैक्शन सेंटरों के सचिव तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]