उत्तराखण्ड
भीमताल : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने रौशील इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण…
भीमताल : योगेश सिंह रजवार
सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (उत्तराखंड सरकार )द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया विद्यालय परिवार स्कूल के बच्चो और सम्मानित ग्रामवासियों द्वारा योगेश रजवार जी का आत्मीय स्नेह से भव्य स्वागत किया गया श्री रजवार ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कुमाऊँनी संस्कृति से सजी मनमोहक प्रस्तुतियों ने हर किसी की आँखों में गर्व के आँसू और दिल में अपनी जड़ों के प्रति अगाध प्रेम भर दिया। इस भावुक अवसर पर योगेश सिंह रजवार
सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (उत्तराखंड सरकार ) ने जहाँ एक ओर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के अदम्य साहस को नमन किया, वहीं दूसरी ओर हमारे स्वर्णिम भविष्य यानी इन प्यारे बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों के साथ बाल संरक्षण पर एक आत्मीय संवाद भी किया श्री रजवार ने प्रकृति और वात्सल्य के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस गरिमामय पल में जिला उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) श्री मनोज गोस्वामी जी, युवा मोर्चा जिला सोशल संयोजक श्री देवेश संभाल जी, युवा मोर्चा जिला सह संयोजक श्री सागर मनराल जी, प्रधानाचार्य श्री दिनेश प्रसाद जी, एसएमसी अध्यक्ष श्री श्याम सिंह जी, पीटीए अध्यक्ष श्री ललित मोहन जी सहित समस्त शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा आइए, वीरों की इस पावन धरा पर हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सदैव अक्षुण्ण रखने का दिल से संकल्प लें—जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳🇮🇳




