Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल नहीं जा पाएंगे बाइकर्स, पुलिस की रहेगी कड़ी नज़र

Nainital news सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों के दबाव के चलते आगामी बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है, इस बार बकरीद के मौके पर बाइक सवारों को नैनीताल नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस ने यह नई व्यवस्था लागू की है, दरअसल 10 जुलाई को ईद उल अजहा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है, जिसको लेकर हल्द्वानी के नगर निगम में प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की, वही एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा ईद को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग सभी थानों में हो रही है।

साथ ही एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि बकरीद के दिन जो बाइकर्स नैनीताल की तरफ जाते थे, इस बार उनको नहीं जाने दिया जाएगा। अक्सर देखा जाता था की यंग बाइकर्स ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते थे, जिस वजह से नैनीताल में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी, यही वजह है कि इस बार बाइकर्स को नैनीताल नहीं जाने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]