Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री बने कमल भाकुनी, कहा कर्मचारियों के हित में रहूंगा खड़ा

उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ नैनीताल के आज द्विवार्षिक चुनाव में हल्द्वानी के रहने वाले कमल प्रताप सिंह भाकुनी को जिला महामंत्री पद से नवाजा गया है। कमल भाकुनी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। हम आपको बता दें कि आज उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ नैनीताल शाखा का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कांता बल्लभ पाठक एवं श्री कुशवाह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नैनीताल की देखरेख में कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव संपन्न हुए, जिसमें कमल प्रताप सिंह भाकुनी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित हुए हैं।

इस दौरान कमल भाकुनी ने कहा कि वह मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि कर्मचारियों की आवाज सरकार तक पहुंच सके, वही कमल उपाध्याय जिला अध्यक्ष, अरविंद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लता पांडे महिला उपाध्यक्ष, संजय पाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद अकरम संयुक्त सचिव, हिमांशु नेगी संगठन मंत्री, विजय गैड़ा कोषाध्यक्ष, प्रकाश चंद पांडे खेल एवम सांस्कृतिक मंत्री, पूजा कड़ाकोटी संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस दौरान डीएम नैनीताल धीराज गर्भयाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]