Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- हाईकोर्ट के निर्देश पर आरटीओ द्वारा की गई यह कार्यवाही…

माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पार्किंग की समस्या के संबंध की गई रिट याचिका में दिये निर्देशों के क्रम में , आरटीओ हल्द्वानी संभाग द्वारा दिनांक 16 व 17 June को नैनीताल शहर में दो चेकिंग टीम लगाई गई जिसमें परिवहन कर अधिकारी अभिलाष गैरोला एवं गोविंद सिंह मय प्रवर्तन दल लगाए गए। नैनीताल शहर में माल रोड, हनुमान गडी के आस पास के क्षेत्र में एवं शहर में कुल 49 चालान किए गए।

चलानी कार्यवाही से पूर्व अनाउंसमेंटकर लोगों को वाहन हटाने के निर्देश दिये गए जिसके उपरांत नो पार्किंग में वि सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कुल 18 चालान किए गए जिसमें चेकिंग टीम के साथ लोगों की बहस भी हुई । साथ ही नैनीताल शहर में प्रतिबंधित ऐसे वाहन जिनको अनुमति नहीं है शहर में चलने की ऐसे लगभग 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई व् हेलमेट ना पहने हुए 10 लोगों के चालान किये गए। एक वाहन का प्राइवेट रूप से पंजीकृत होने के बावजूद व्यावसायिक रूप से प्रयोग किए जाने पर चालानकिया गया ।

चेकिंग अभियान कल भी जारी रहेगा और नैनीताल शहर में नो पार्किंग में खड़े व् सड़क पर बेतरतीबी से खड़े वाहनों पर कार्यवाही के साथ ही ऐसे वाहनों पर भी कार्यवाही की जाएगी जिनके परमिट नैनीताल शहर हेतु मान्य नहीं हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]