Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- नम आंखों से शहीद संजय बिष्ट को क्षेत्रवासियों ने दी बिदाई

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में नैनीताल जिले के रातीघाट के संजय बिष्ट भी शहीद हो गए, संजय बिष्ट 19 कुमाऊं 9 पैरा में तैनात थे। शहीद संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर घोड़ाखाल सैनिक स्कूल हेलीपैड तक हेलीकॉप्टर से लाया गया, जिसके बाद परिजनों को अंतिम दर्शन करवाकर, सेना सम्मान के साथ अंतिम संस्कार काकड़ी घाट में किया गया। क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से शहीद संजय बिष्ट को बिदाई दी।

जम्मू-कश्मीर में बुधवार शाम से राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वो घायल हुए थे, संजय बिष्ट रातीघाट के हली गांव के निवासी थे, उनके आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद होने की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है, संजय बिष्ट जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे, गुरुवार की सुबह आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उनके शहीद होने की सूचना मिली, शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार और क्षेत्र में मातम पसर गया, संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीण उनके घर पहुंचे। बुधवार रात ही परिवार से संजय की फोन पर बात हुई थी, संजय 15 दिन पहले ही घर से वापसी कर सेना की पोस्ट पर लौटा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]