उत्तराखण्ड
नैनीताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी में किया ध्वजारोहण…
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी नैनीताल परिसर में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर कमिश्नर दीपक रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया, उन्होंने कहा इस देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है जिनके बलिदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता इस मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित मंडल वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।




