Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : राष्ट्रपति की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर राज्यपाल ने की अधिकारियों के साथ बैठक…

भ्रमण को दिव्यता और भव्यता से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

नैनीताल 28 अक्टूबर 2025 सूवि।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली।

बैठक में राज्यपाल ने राष्ट्रपति के भ्रमण को गरिमापूर्ण, भव्य एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को गुणवत्ता युक्त और समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है, अतः सभी अधिकारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। इसके अतिरिक्त, वह कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी तथा कैंचीधाम मंदिर में बाबा नींब करौली महाराज के दर्शन करेंगी।

बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. दीवान सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]