Connect with us

आध्यात्मिक

नैनीताल- बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए कैची धाम पहुंचे विराट और अनुष्का…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मशहूर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज सुबह तड़के भवाली स्थित कैंची धाम में पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किये, आज सुबह के समय विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे।

जहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज की आरती में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण भी किया, हम आपको बता दें कि नीम करौली महाराज में देश-विदेश के लाखों करोड़ों लोगों की आस्था है, यहां से कई लोगों को कामयाबी का रास्ता मिला है।

पिछले कुछ महीनों पहले अनुष्का शर्मा ने भी यहां की फोटो को सोशल साइट पर अपलोड भी किया था, T20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली का यह पहाड़ का दौरा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरे में उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]