Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- आम पड़ाव के पास खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन, घायलों को पुलिस की मदद से भेजा अस्पताल…

नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन काफी जोर पकड़ रहा है। ऐसे में आज उत्तर प्रदेश के पर्यटकों का वाहन आम पड़ाव के पास खाई जा गिरा। जिसमें बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका उपचार हल्द्वानी के हॉस्पिटल में चल रहा है, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटकों का वाहन पुलिया से लगभग डेढ़ सौ फीट नीचे गिरा, जिसमें आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष शामिल थे, दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, इलाज के लिए सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है, मौके पर ज्योलीकोर्ट चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार और उनकी टीम पहुंच गई थी, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]