Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: जिले में आपदा से निपटने का मॉक ड्रिल, प्रशासन और पुलिस ने परखी राहत बचाव की तैयारियां

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही आपदा का खतरा बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई,

डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल,एसएसपी मंजुनाथ टीसी और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कैंप ऑफिस से मॉक ड्रिल पर अपनी नजर रखी।

मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग समेत अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियां बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया,

गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एसडीएम मोनिका , लालकुआं के श्रीलंका टापू से एसडीएम रेखा कोहली समेत पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरफ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मॉक ड्रिल कया गया,

रेस्क्यू टीमों ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और राहत सामग्री वितरण की प्रक्रिया का अभ्यास किया। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की गई।

जिला प्रशासन का कहना है कि मॉनसून सीजन को देखते हुए सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी और किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]