Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सरकारी हॉस्पिटलों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने डीएम को दिया ज्ञापन…

प्रमुख सरकारी चिकित्सालयों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के व्यापक तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी स्थित प्रमुख सरकारी चिकित्सालयों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के व्यापक तबादलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में कहा गया है कि हल्द्वानी पूरे कुमाऊँ मंडल का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों के लाखों लोगों के उपचार का मुख्य केंद्र है। प्रतिदिन नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर सहित अनेक जनपदों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय पहुँचते हैं।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हाल ही में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय से 16, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय से 8 तथा महिला चिकित्सालय से 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इनमें सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, एनेस्थीसिया, माइक्रोबायोलॉजी, कैजुअल्टी एवं इमरजेंसी सहित अनेक महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।सुमित हृदयेश ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सीधा असर आम मरीजों पर पड़ेगा। विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को समय पर उपचार, ऑपरेशन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन तबादलों की पुनः समीक्षा करने तथा यदि प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरण आवश्यक हों तो उनके स्थान पर समान विशेषज्ञता वाले चिकित्सकों की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया गया है, ताकि कुमाऊँ मंडल की स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छीमवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, हल्द्वानी महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मधू सांगुड़ी, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, बहादुर सिंह बिष्ट, मयंक भट्ट, डॉ. केदार पलड़िया, बिजेन्द्र चौहान, मुकुल बल्यूटिया, एन.बी. गुणवंत, जगमोहन चिलवाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, महेशानंद, गोविन्द बगड़वाल, मलय बिष्ट, मनोज शर्मा, हेम जोशी, अतर हुसैन, हेमंत साहू, दीप पाठक, गिरीश पांडे, शैलेन्द्र दानू, धर्मवीर सहित समस्त सम्मानित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]